| Home> Class-10> विज्ञान >Q 934 |
|---|
Que : 934. मेंडल ने अपने प्रयोगो के लिए मटर के पौधे का चुनाव क्यों किया? |
Answer: मेंडल द्वारा मटर का पौधा चुनने के प्रमुख कारण – 1. मटर 1 वर्षीय पौधा है। 2. इन्हें आसानी से उद्यान में उगाया जा सकता है। 3. मटर का पुष्प द्विलिंगी होता है, अर्थात नर व मादा जननांग एक ही पुष्प में मिलते हैं। 4. इन्हें आसानी से विपुंसन कर एकलिंगी पादपों में परिवर्तित किया जा सकता है। 5. इनमें आसानी से स्व-परागण तथा पर-परागण कराया जा सकता है। 6. मटर में संकरण से प्राप्त संतानें जनन क्षम होती हैं। 7. मटर के पौधे में अधिक फल, फूल एवं बीज लगते हैं । 8. मटर में विभिन्न लक्षणों वाली अनेक किस्में थीं, जिनमें से प्रत्येक लक्षण के दो विपरीत रूप थे, जिन्हें आसानी से परिभाषित किया जा सकता था | |