| Home> Class-10> सामाजिक विज्ञान >Q 576 |
|---|
Que : 576. नकद एवं व्यापारिक फसलों से क्या आशय है ? |
Answer: नकदी फसलों को व्यापारिक फसल भी कहते हैं। किसान नकदी फसलों को दूसरों उद्योगों के लिए उगाता है और फसल को बेचकर तुरंत नकद राशि प्राप्त करता है। प्राय: नकदी फसलों की खेती बड़े स्तर पर की जाती है और उत्पादन की मात्रा अधिक रहती है। नकदी फसलों में उन व्यापारिक फसलों को शामिल किया जाता है जिनके माध्यम से उद्योगों को कच्चा माल प्राप्त होता है। भारत में पैदा होने वाली प्रमुख नकदी फसलों में गन्ना, कपास, तंबाकू, चाय, काफी, जूट, रबड़, सरसों, मूंगफली, दाल आदि को शामिल किया जाता है। |