| Home> Class-10> हिंदी >Q 716 |
|---|
Que : 716. कोविड-19 : (विषय पर संवादलेखन कीजिए) |
Answer: अमित – मोहन , कैसे हो? मोहन – मै ठीक हूँ | तुम कैसे हो? अमित – मै भी ठीक हूँ , परंतु आजकल कोरोना का बहुत प्रकोप हो गया है| मोहन – हाँ, यह तो बहुत चिंता का विषय है| अमित – मुझे तो इस रोग से बहुत डर लगता है| मोहन – हमे इससे घबराना नहीं है बल्कि हमे कुछ सावधानियां बरत कर इससे बचा जा सकता है| अमित – वो सावधानियां क्या है? मोहन – हमेशा मास्क पहनकर रहो, बाहर से आने पर स्नान करो, बार-बार हाथो को धोना और दूरी बनाये रखना| अमित – यदि इसके बाबजूद कोरोना हो जाए तो? मोहन – तो फिर सबसे पहले घर पर ही रहकर इलाज करो नहीं तो डॉक्टर के पास जाओ| अमित – वाह , मोहन तुम्हे तो इस विषय पर पूरी जानकारी है| मुझे इस बारे में बताने के लिए धन्यवाद| |